दीपक भारद्वाज,पलवल। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल आईपीएस के कुशल निर्देशन में क्राइम ब्रांच होडल की टीम ने नांगल जाट गांव से युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के के कब्जे से एक अवैध कट्टा बरामद हुआ है।

    क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 की रात को क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य भगत सिंह अपनी टीम के साथ बहीन इलाके में गश्त और अपराध जांच के सिलसिले में मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि नांगल जाट का रहने वाला एक युवक अवैध कट्टा लेकर गांव में ही बस स्टैंड नजदीक घूम रहा है।

    सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपित को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम नांगल जाट का रहने वाला विष्णु बताया।


    जब पुलिस टीम ने विष्णु की तलाशी ली, तो उससे एक कट्टा बरामद किया। बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हथियार के स्त्रोत बारे गहन पूछताछ जारी है ।आरोपी को पेश अदालत किया जाएगा।