अमृतसर. राष्ट्रीय त्योहार होला मोहल्ला के दूसरे और अहम चरण की शुरुआत आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के आयोजन से होगी। 13 से 15 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में लाखों श्रद्धालु आनंदपुर साहिब पहुंचते हैं। विशेष रूप से 15 मार्च को बुढ़ा दल की अगुवाई में होने वाले आयोजन को देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं।
बुढ़ा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी ने श्रद्धालुओं को होला मोहल्ला की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे अनुशासन में रहते हुए आनंदपुर साहिब पहुंचें और कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने बताया कि जहां आज श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी, वहीं बुढ़ा दल की छावनी और निहंग सिंहों की नई आबादी में हर साल की तरह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विरसा संभाल गतका मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
पांच सम्माननीय हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
गतका मुकाबलों के अंतिम दिन बुढ़ा दल की ओर से पंथ की पांच प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बाबा बलबीर सिंह ने श्रद्धालुओं से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
सुरक्षा के लिए 4000 जवानों की तैनाती
होला मोहल्ला के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं। इस अवसर पर 4000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे, जबकि लगभग 40 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, मेले के पूरे क्षेत्र में 142 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कीरतपुर साहिब को दो सेक्टरों और श्री आनंदपुर साहिब को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक उप-नियंत्रण कक्ष होगा, जहां पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल डिस्पेंसरी स्थापित की गई है, जिसमें 22 एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
