Holi Guilt-free Gujiya : त्योहार कोई भी हो मिठाई के बिना अधूरा ही माना जाता है. रंगों का त्योहार होली आने वाला है, और उसके किए अभी से बाजार सज चुका है. महिलाएं भी घर पर तरह-तरह के पकवान बनाने के किए लिस्टिंग कर चुकी हैं. होली का त्योहार गुजिया के बिना पूरा नहीं होता. वैसे तो ट्रेडिशनल रेसिपी के मुताबिक गुजिया को मैदा से तैयार किया जाता है. इसमें मावा की फिलिंग होती है और घी या फिर तेल में फ्राई करके तैयार किया जाता है. फिर चाशनी में इसे डिप करके सर्व करते हैं. स्वाद में तो ये बेहद टेस्टी लगती हैं लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है क्योंकि इसे फ्राई करके मैदा से तैयार किया जाता है. लेकिन आप चाहें तो बिना घी-तेल का इस्तेमाल करके एयरफ्रायर में मावा गुजिया बना सकते हैं. तो इस बार होली में यही रेसिपी ट्राय करिए.

सामग्री (Holi Guilt-free Gujiya)

मैदा-2 कप
घी (मोयन के लिए)-2 बड़े चम्मच
नमक-चुटकीभर
मावा (खोया)-1 कप
पिसी चीनी-½ कप
सूजी (हल्का भुना हुआ)-2 बड़े चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता)-2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर-½ छोटा चम्मच
किशमिश-1 बड़ा चम्मच
ब्रश करने के लिए थोड़ा सा घी या दूध.

इस आसान रेसिपी से करें तैयार

1-एक बाउल में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें.हाथ से मसलकर मोयन मिलाएं (जब दबाने पर मिश्रण बंधने लगे तो सही है).

2-गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंध लें.ढककर 20–25 मिनट के लिए रख दें.एक पैन में मावा हल्का सा भून लें (जब तक हल्का रंग बदलने लगे).

3-गैस बंद कर ठंडा होने दें.इसमें पिसी चीनी, सूजी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और किशमिश मिलाएं.अच्छी तरह मिक्स करें.

4-आटे की छोटी-छोटी लोइयां बेल लें.बीच में 1–2 चम्मच फिलिंग रखें.किनारों पर हल्का पानी लगाकर आधा मोड़ें और किनारे अच्छे से सील करें.चाहें तो गुजिया मोल्ड का इस्तेमाल करें.

5-एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट प्रीहीट करें.गुजिया पर हल्का घी या दूध ब्रश करें.160–170°C पर 10–15 मिनट तक एयर फ्राई करें.बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाएं.

6-मैदा की जगह आधा गेहूं का आटा भी मिला सकती हैं.शुगर की मात्रा स्वादानुसार कम रखें.ज्यादा कुरकुरापन के लिए सूजी जरूर मिलाएं.इस तरह तैयार एयर फ्रायर मावा गुजिया स्वाद में बिल्कुल पारंपरिक जैसी लगेगी, लेकिन कम तेल की वजह से सेहत के लिए बेहतर विकल्प होंगी.