Holi Chandr Grahan 2025: होली का त्योहार भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. रंग खेलने से पहले होलिका दहन होता है. लेकिन इस बार होलिका दहन के दूसरे दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. जब किसी त्योहार के दिन ग्रहण लगता है तो इसे अशुभ माना जाता है. आइए जानें कि क्या भारत में होली के रंगों से खेलना शुभ होता है.
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन, यानी 14 मार्च 2025 को पड़ेगा. यह ग्रहण सुबह 9:29 बजे से दोपहर 3:29 बजे तक रहेगा. जानकारी के अनुसार होली के उत्सव और रंग खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है और आप सामान्य रूप से होली का आनंद ले सकते हैं.

कब खेली जाएगी होली? (Holi Chandr Grahan)
होलिका दहन 13 मार्च की रात को किया जाएगा, जबकि रंगों की होली 14 मार्च की सुबह मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी. इसलिए, होलिका दहन 13 मार्च की रात को और होली 14 मार्च की सुबह मनाई जाएगी.
चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए इसका धार्मिक या सांस्कृतिक प्रभाव नहीं माना जाएगा, और होली के उत्सव पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
- Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, आज भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल
- इजरायली चुनाव में किंगमेकर अरब पार्टी? लिकुड पार्टी ने लगाए धांधली, घूसखोरी, चुनाव चोरी का आरोप
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी

