रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज सुबह से ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में बघेल होलियाना गाना “मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु” गीत गाते नजर आ रहे हैं। भूपेश बघेल के इस गाने पर भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

अनुज शर्मा ने गाया है कि “जरगे कांग्रेसिया मन के जान रे, विष्णुदेव सरकार ले। विष्णुदेव सरकार के साय-साय विकास के रफ्तार रे, अऊ भ्रष्टाचारी मन हड़बड़ाए रे, विष्णुदेव सरकार ले।” दोनों नेताओं के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। एक ओर कांग्रेस समर्थक भूपेश बघेल के वीडियो को साझा कर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के जवाबी वीडियो को “करारा जवाब” बता रहे हैं।
देखें भूपेश बघेल का वीडियो
देखें अनुज शर्मा का वीडियो –
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


