कवर्धा। कबीरधाम जिले के छिरहा स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बैरक के बाथरूम में एक होमगार्ड जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय में मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

मृतक की पहचान नगर सैनिक क्रमांक 222 विनोद मेरावी, निवासी जंगल रेंगाखार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद मेरावी होमगार्ड कार्यालय परिसर स्थित बैरक में ही रहता था। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहता था। इसी कारण विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे कुछ दिनों पहले निलंबित कर दिया गया था।

कैसे हुआ घटना का खुलासा ?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जवान शौचालय की ओर गए थे। इसी दौरान बाथरूम के अंदर विनोद मेरावी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थाना प्रभारी ने क्या कहा ?

मामले में थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि नगर सैनिक विनोद मेरावी द्वारा बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। मृतक कुछ दिनों से निलंबित था और नशे की लत से भी परेशान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें