निशांत राजपूत, सिवनी. मध्यप्रदेश के सिवनी में होमगार्ड सैनिक पर मारपीट का आरोप लगा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के अनुसार, मरझोर इलाके में होमगार्ड सैनिक सुनील डेहरिया का एक युवक से मारपीट करते हए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पूरी घटना बीती रात की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित शानू सनोड़िया का होमगार्ड सैनिक के बेटे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसी रंजिश के चलते मारपीट की घटना हुई.
फिलहाल पीड़ित ने थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

