शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित तिहरे हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हत्याकांड की CBI जांच का निर्णय एक सप्ताह पहले ही ले लिया गया था। मुख्यमंत्री ने अंतिम स्वीकृति दे दी है।

विजय शर्मा ने कहा कि CBI हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी, ताकि मामले की निष्पक्ष और व्यापक पड़ताल हो सके। उन्होंने बताया कि मामले के चश्मदीद गवाहों को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे बिना किसी दबाव के जांच में सहयोग कर सकें।

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में देशभर के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शामिल हुए थे। बैठक में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए कार्यों की सराहना की गई।

narayana

प्रदेश में पीएम आवास निर्माण की अन्य राज्यों ने की प्रशंसा

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है। ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी अन्य राज्यों ने भी प्रशंसा की। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से ग्रामीण विकास और आवास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H