सोनीपत. भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से बदलती उपभोक्ता मांग के बीच होमबायर्स अब केवल आकर्षक डिजाइन या बेहतर लोकेशन ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता, टिकाऊपन और अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले निर्माण समाधानों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्थिरता कॉर्प भारतीय बाजार में वैश्विक स्तर के बिल्डिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रहा है।
स्थिरता कॉर्प की संस्थापक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि, “आज के होमबायर्स पहले से अधिक जागरूक हैं। वे ऐसे घर चाहते हैं जिनमें उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री, भरोसेमंद निर्माण प्रक्रियाएं और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्पादों का उपयोग किया गया हो। यही बदलाव निर्माण उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मानकों की ओर ले जा रहा है। स्थिरता कॉर्प अभी लिंगेल, टोटो, वॉक्स, स्टोनलैम, सिस्टम्स और मिकासा जैसे वैश्विक ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर डेवलपर्स, आर्किटेक्ट्स और होमबायर्स को आधुनिक, टिकाऊ और प्रीमियम निर्माण समाधान उपलब्ध करा रही है।

मौजूदा समय में एयरपोर्ट, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों, होटल, वाणिज्यिक परिसरों और प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं में उच्च प्रदर्शन वाले बिल्डिंग सॉल्यूशंस की मांग लगातार बढ़ रही है। हमारा विश्वास है कि स्मार्ट और टिकाऊ शहरों की दिशा में आगे बढ़ते भारत में हरियाणा सहित देश के उभरते शहरी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्माण समाधानों की मांग आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि निर्माण उद्योग का अगला चरण ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही, गुणवत्ता और श्रमिक सुरक्षा जैसे मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। वैश्विक मानकों का पालन और जिम्मेदार निर्माण ही मजबूत व टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव है।