नीमापाड़ा: ओडिशा के पुरी जिले के नीमापाड़ा इलाके में आज एक दुर्लभ जंगली जानवर हनी बैजर (Honey Badger) जिसे आमतौर पर रेटल कहा जाता है, कि एक ट्रक से टकराने के कारण मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से नीमापाड़ा ब्लॉक के नुहारकिरी इलाके में सड़क पार करते समय एक भारी ट्रक ने हनी बैजर (Honey Badger) को टक्कर मार दी. यह घटना सुबह के समय हुई. जंगली जानवर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव घंटों तक सड़क किनारे पड़ा रहा.

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और जानवर की पहचान हनी बैजर के रूप में की. वन अधिकारियों ने बताया कि हनी बैजर मुख्य रूप से अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में पाए जाते हैं. ये अच्छे तैराक होते हैं और पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं. हालांकि, वन विभाग यह जांच कर रहा है कि यह दुर्लभ प्रजाति इस क्षेत्र में कहां से आई.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- गर्मियों में ट्राई करें ये लिपस्टिक शेड्स, आपके लुक को करेगा कंप्लीट और बनाएगा परफेक्ट …
- सतना में नशेड़ियों का उत्पात: असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, घटना CCTV में कैद
- ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं, केरल के लोग समझदार और शिक्षित…,’ मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के बाद मचा सियासी बवाल, बीजेपी बोली- कांग्रेस विभाजन की राजनीति कर रही, यह 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान
- मॉल में क्या चल रहा है? प्रशासन ने स्पा सेंटर में मारा छापा, ताला तोड़कर हुए दाखिल, अंदर में युवक और युवती…
- मासूम बच्चे समेत 5 को सांप ने डसा, कोई जिंदा तो कोई मरा हुआ सांप लेकर पहुंचा अस्पताल

