नीमापाड़ा: ओडिशा के पुरी जिले के नीमापाड़ा इलाके में आज एक दुर्लभ जंगली जानवर हनी बैजर (Honey Badger) जिसे आमतौर पर रेटल कहा जाता है, कि एक ट्रक से टकराने के कारण मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से नीमापाड़ा ब्लॉक के नुहारकिरी इलाके में सड़क पार करते समय एक भारी ट्रक ने हनी बैजर (Honey Badger) को टक्कर मार दी. यह घटना सुबह के समय हुई. जंगली जानवर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव घंटों तक सड़क किनारे पड़ा रहा.

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और जानवर की पहचान हनी बैजर के रूप में की. वन अधिकारियों ने बताया कि हनी बैजर मुख्य रूप से अफ्रीका और एशिया के क्षेत्रों में पाए जाते हैं. ये अच्छे तैराक होते हैं और पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं. हालांकि, वन विभाग यह जांच कर रहा है कि यह दुर्लभ प्रजाति इस क्षेत्र में कहां से आई.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

