सोशल मीडिया (Social media) पर अक्सर अपनी बात रखने वाले हनी सेठी को लुधियाना डुगरी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अब उन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। हनी सेठी और विदेश में बैठे अवि सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने नवजीत कौर नाम की लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।
बीते दिनों एक शिकायत सामने आई थी, जिसमे हनी और विदेश में बैठे अवि सिद्धू पर नवजीत कौर नाम की लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। यह पूरा मामला मीडिया में उजागर हुआ था, जिसमें लड़की भी मीडिया के सामने आ कर इस घाटना की जानकारी दी थी। लड़की ने कहा था की वह कुछ दिन पहले कनाडा से आई है। इस दौरान ही हनी सेठी और उसके एक अन्य साथी ने उसे परेशान किया और साथ ही उसकी तस्वीर को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
इस पूरे मामले में पीड़िता के वकील ने जानकारी दी है कि हनी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसका एक साथी अभी भी देश में है जिस पर अभी कार्रवाई नहीं हुई है। हमें उसे दिन का इंतजार है जब उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

