लुधियाना। लुधियाना में फायरिंग और गुंडागर्दी की घटना कम नहीं हो रही है। हाल ही में एक बड़ी वारदात हुई है, जिसमें देर रात संजय गांधी कालोनी में बदमाशों ने काफी उत्पात मचाया। लोगो को धमकाने के साथ साथ उन्होंने फायरिंग की और गाड़ी में आग लगाई।
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। पहले तो 2 युवक गली में खड़ी गाड़ियों पर तेल डाले और आग लगाए हैं। उसके बाद दोनों युवकों ने हथियारों से गाड़ियों पर हमले भी किए। उन दोनों ने पर अपने चेहरे को कपड़े बांध रखे थे जिससे कोई देख ना पाए।

इस बारे में वहां रहने वाले केसरी ने बताया कि देर रात उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में पेट्रो डाला गया था, जिसे देखते ही लोगों ने उसे बुझाया और आग पर काबू पाया। उन्होंने पुलिस से इस हमले की जांच की मांग की है साथ ही अपराधियों को पकड़ने की अपील की है।
- दिवाली पर जमकर खाएं पकवान और मिठाइयां, फिर भी नहीं बढ़ेगा वजन, अपनाएं ये आसान टिप्स
- हरियाणा में डेंगू के 903 मामले, इन 6 जिलों में सबसे ज्यादा मरीज
- दिनदहाड़े खौफनाक वारदात: रजिस्ट्री के पैसे लेकर घर लौट रहा था शख्स, रास्ते में हुई मारपीट और 14 लाख की लूट
- TI दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा मोड़! ब्रेन हेमरेज से मुख्य आरोपी मोहीन जायसवाल की मौत, दो अब भी फरार
- ‘भावनाओं की जगह नहीं’, बांग्लादेश के कानून मंत्री ने कहा- शेख हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं
