होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर रोड पर मंडियाला गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे एक भयानक हादसा हो गया। एक एलपीजी गैस टैंकर किसी वाहन से टकराने के बाद पलट गया, जिसके कारण टैंकर से रिसने वाली गैस ने पूरे गांव को आग के गोले में बदल दिया। इस हादसे में कई लोग झुलस गए।
घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर एक गैस प्लांट मौजूद है, लेकिन सौभाग्य से गैस रिसाव वहां तक नहीं पहुंचा।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत यातायात रोक दिया और गांव में आग की चपेट में आए घरों से लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दसूहा, फगवाड़ा और जालंधर से अतिरिक्त फायर टेंडर मंगवाए गए, ताकि होशियारपुर फायर ब्रिगेड की सहायता की जा सके।
गैस रिसाव से फैली आग, गांव बना आग का गोला
हादसे के तुरंत बाद टैंकर से गैस रिसाव शुरू हो गया, जिसने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे गांव को आग के गोले में बदल दिया। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
- नर्मदापुरम में पोषण आहार सप्लाई ठप: अनुबंध खत्म होने से 3 जिलों में मंडराया कुपोषण का खतरा, 5,600 से अधिक बच्चे प्रभावित
- कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: कृषि केन्द्र में अनियमितता पर एक का लाइसेंस निलंबित, दो विक्रेताओं के विक्रय पर प्रतिबंध
- अजीब आवाज सुनकर बाइक की सीट खोली… अंदर का नजारा देख उड़ गए लोगों के होश, देखें वायरल VIDEO
- कैथल में 488 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद, मध्य प्रदेश से पंजाब जा रही थी नशीले पदार्थ की खेप
- श्री राम मंदिर अयोध्या का प्रसाद बताकर Amazon ने की ठगी, CCPA ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

