पंजाब में देर रात जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक भयानक हादसा हुआ। ट्रक का अचानक टायर फटने के कारण वह पुल से नीचे गिर गई जिसमें ट्रक चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई है। ड्राइवर बेहद बुरी तरह से फंसा हुआ था, जिसे निकलने में बहुत समय और मेहनत लगी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तब उसकी मौत हो गई थी।
मृतक ड्राइवर की पहचान मुनेश पटेल के रूप हुई है। दोनों भाई यूपी के फतेहपुर के रहने वाले हैं। दोनों भाई ट्रक से सामान भरकर एक से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे हादसे में हेल्पर हादसे में बाल-बाल बच गया। सभी जख्मी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

अचानक फटा ट्रक का टायर
हादसे में बचने वाले पीड़ित पीयूष पटेल ने बताया कि वह जम्मू से अमृतसर सामान लोड करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया और नीचे गिर गया। ट्रक का शीशा टूटने के कारण मैं बाहर आ गया। जबकि मेरा भाई ड्राइवर उसी में फंस गया। मैंने उसे बुलाया पर वह बोल नहीं रहा था। वह पूरी तरह से उसमें फंस गया था।
- Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, 11 सड़कें बंद; 8 जगह डायवर्जन
- नारनौल को बड़ी सौगात! मेडिकल कॉलेज तक जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा ऐलान
- फोन पर बात करने के शक में पत्नी की हत्या, दोषी पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा!
- 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए कहां से आएगा ईंधन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा’, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप ; बोले- कल होगा ‘जन महाभियोग कार्यक्रम’
