रामकुमार यादव, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पर्यटन स्थल मैनपाट में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

narayana

घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों व घायल की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H