गुरदासपुर जिले के बटाला के गांव सेखवां के निकट बुधवार की रात को हुए एक सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रॉली पर पराली की गाठें लदी हुई थी। अचानक गाठें खुलकर नीचे एक कार के ऊपर गिर गई, जिससे कार एक अन्य कार से टकरा गई।
बता दें कि बटाला के अधीन आते गांव सेखवां के पास बुधवार की रात को हुए एक सड़क दुर्घटना के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर दो व्यक्तियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में दो सगे साढू बताए जा रहे है।

करेट कार पर अचानक गाठें खुलकर गिर गई
हादसे संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी हरि कृष्ण ने बताया कि बुधवार की रात को गांव सेखवां के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली डैंप से सड़क पर चढ़ रही थी। जिस पर पराली की गांठें लदी हुई थी। बटाला रोड से आ रही करेट कार पर अचानक गाठें खुलकर गिर गई। इसके बाद कादियां की तरफ से आ रही अन्य कार के साथ टकरा गई। जिससे इस हादसे में तीन व्यक्ति सुरजीत सिंह निवासी गांव पंजगराईयां व राजेश निवासी मिश्रापुरा (दोनों साढू) और कर्ण कुमार निवासी गांव गोहत की मौत हो गई, जबकि छह व्यक्ति सरवन कुमार, गुरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार और सरवन लाल घायल हो गए।
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

