बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की साजिश ऐसी रची गई जिसे सुनकर लोगों की रुह कांप गई। षड्यंत्र पूर्वक पत्नी का प्रेमी, पति को उसके खेत में लेकर गया। पहले उसका गला घोट गया और उसे मार डाला, इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचकर डीजल खरीदा और शव को तलवार से टुकड़ों में काटकर जला दिया। फिर शव को बोरे में भरकर जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफनाकर वहां से निकल आया।
प्रेमी-प्रेमिका गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थाने
आरोपी प्रेमी पंकज चौधरी ने इसके बाद अपनी प्रेमिका और मृतक की पत्नी धापुबाई के साथ भानपुरा थाने पहुंच कर खुद युवक धनराज नाथ की गुमशुदगी दर्ज कराई और अपने किए को छुपाने का पूरा प्रयास किया। जब 3 दिन तक युवक का कोई अता-पता नहीं चला तो परिजनों को शक हुआ और पुलिस कार्रवाई पर जोर दिया, पुलिस ने भी तत्काल प्रभाव से मामले में तफ्तीश शुरू की और जब मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पंकज चौधरी के साथ होना सामना आया तो पंकज चौधरी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल सहित पुलिस की कड़ी पूछताछ में पंकज ने हत्या का राज खोला और फिर पुलिस पंकज को उसी खेत पर लेकर गई जहां आरोपी ने धनराज के शव को मिट्टी में दफनाया था।
आरोपी पंकज की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में बने गड्ढे से शव को बाहर निकाला, FSL टीम भी मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को शव की राख, कुछ अवशेष और मिट्टी मिली जिन्हें प्लास्टिक के कट्टों में भरकर पुलिस थाने लाई और पीएम के लिए भेजा गया। वहीं FSL टीम ने भी आगे की जांच शुरू की।
READ MORE: बेवफा पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश: पति की हत्या कर शव के टुकड़े किए, पेट्रोल डालकर जलाया और खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया
इधर मामले का खुलासा होने के बाद मृतक धनराज नाथ के दो मासूम बच्चों सहित परिवारजनों का गुस्सा फूट पड़ा और नाराज परिजनों ने रविवार दोपहर गरोठ- भानपुरा मार्ग स्थित दुधाखेड़ी फंटे पर चक्काजाम प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोपी पंकज चौधरी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई करने, उसका नार्को टेस्ट करने व मामले में और हत्याकांड में शामिल और आरोपीयों को गिरफ्तार करने सहीत पत्नी धापुबाई को भी बराबर का आरोपी बनाने की मांग पर अड़े रहे।
परिजनों ने बुलडोजर कार्रवाई के लिए किया धरना प्रदर्शन
परिवारजनों के इस प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, काफी देर समझाइश की बात चली, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। देखते-देखते यह धरना प्रदर्शन करीब 8 घंटे चला, देर रात आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इधर पुलिस ने आरोपी पंकज चौधरी ओर मृतक की पत्नी धापूबाई के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पंकज और पत्नी धापू बाई के बीच करीब 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात का पता जब मृतक धनराज को चला तो उसने दोनों से नाराजगी व्यक्त की और पत्नी को इस अफेयर पर बार बार रोकने टोकने का प्रयास किया। जब प्रेमी और प्रेमिका को यह बात नागवार गुजरी तो उन्होंने धनराज की हत्या की दिल दहला देने वाला साजिश रची और दोनों द्वारा बनाई गई प्लानिंग के मुताबिक बीती 10 अप्रैल की शाम धनराज के घर पंकज चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से आया और विश्वास में लेकर उसे अपने साथ लेकर गया। पंकज, धनराज को उसे खेत पर लेकर गया जहां सबसे पहले उसने धनराज का गला दबाकर उसे मार डाला और फिर उसके शव के टुकड़े किए और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे डीजल के सहारे जला दिया। और फिर खेत में शव को गड्ढे में मिट्टी से दफना दिया। लेकिन पुलिस जांच में पंकज और पत्नी की चालाकी काम नहीं आई और आखिरकार मृतक धनराज के शव को मिट्टी से बाहर निकाल लिया गया है और पुलिस अब आगे कार्रवाई में जुटी है,
मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया की पत्नी धापूबाई ओर प्रेमी पंकज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों के निशानदेही से शव के कुछ पॉट्स के सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

