इंद्रपाल सिंह, इटारसी। सिवनी मालवा नगर में देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। देवल मोहल्ले में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया और लाखों की लूट को अंजाम दिया।
घर में घुसकर ताबड़तोड़ हमला
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रामभरोस जाट घर में अकेले थे, तभी बदमाशों ने घुसकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश घर से सोने के आभूषण और करीब 1 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज जारी है।
पत्नी घर लौटीं तब मामले का खुलासा हुआ
घटना का खुलासा तब हुआ जब बुजुर्ग की पत्नी घर लौटीं और अंदर का खून से सना मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विधायक डॉ. चिंतामणि ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, लगाए थे गंभीर आरोप

