चंकी बाजपेयी, इंदौर। साली के फोन पर बात करने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली पारिवारिक विवाद इंदौर के खुड़ैल इलाके में कत्ल में बदल गया। पति की आपत्ति पर जब पत्नी ने अपनी बहन का पक्ष लिया, तो आक्रोशित पति ने आपा खो दिया और पत्नी पर बेल्ट व घरेलू सिलेंडर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

04 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, बिल्व, चंद्र और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

बेल्ट,लकड़ी और सिलेंडर से पीट पीटकर अधमरा कर दिया

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि मृतका का नाम सुमन पति राहुल बरमन (27)है। दरअसल मंगलवार रात को पति राहुलदेव बरमन ने सुमन को बेल्ट,लकड़ी और सिलेंडर से पीट पीटकर अधमरा कर दिया। सुबह जब वह नहीं उठी तो उसने अपने मालिक को फोन पर सूचना दी। उसने डायल 112 को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो सुमन तब तक मर चुकी थी। इसके बाद उसके शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया। मृतका सुमन की बहन ने बताया कि वह मूलत: उमरयिा शहडोल के रहने वाले हैं।

आरोपी फार्म हाउस में चौकीदारी करता है

दो तीन महिने पहले ही जीजा राहुल देव बरमन दीदी सुमन के साथ यंहा उज्जैनी में आसिफ रंगरेज के फार्म हाउस में चौकीदारी करने आए थे। वह करीब आठ दिन पहले ही अपनी दीदी सुमन के पास आई थी। फोन पर बात करने को लेकर उन्होंने आपत्ति ली और डांट लगाई। इस बात को लेकर सुमन और राहुल में विवाद बढ गया। विवाद बढा तो सुमन ने अपनी 15 वर्षीय बहन को वहां से भगा दिया और फिर नाराज राहुल ने सुमन पर डंडे,बेल्ट और सिलेंडर से हमला कर दिया। सिर में चोट लग जाने के कारण सुमन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m