कैरेबियन द्वीप समूह के देश बहामास एक छोटा प्लेन क्रैश होने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई है. यह जानलेवा हादसा नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ, जो इस द्वीप समूह की राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र के पास स्थित है. यह हादसा नसाउ से सैन एंड्रोस जाते समय हुआ. प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया. यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब यहां के लोग आजादी की 53वीं सालगिरह मना रहे थे.
ऊर्जा, यूटिलिटी और एविएशन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को सस्पेंड करना सिर्फ़ सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है.
बहामास में शुक्रवार को एक सेसना 402 विमान क्रैश होने से उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. अथॉरिटी ने बताया कि हवा में ही विमान को किसी बड़ी तकनीकी खराबी या मुश्किल का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पायलट नियंत्रण खो बैठा और विमान सीधे जमीन पर आ गिरा.
फ्लाइट का मलबा एक जंगली इलाके में दूर-दूर तक बिखरा हुआ साफ देखा जा सकता है. यह दुर्घटना नॉर्थ एंड्रोस के जंगलों में हुई. ये जगह राजधानी नासाउ के पश्चिम में स्थित है.
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे यह विमान नासाउ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन एंड्रोस जाने के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने कहा कि हम गहरे दुख के माहौल में जमा हुए हैं. हम आजादी की 53वीं सालगिरह मना रहे थे, पर यह दिन शोक का दिन बन गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

