अबोहर. पंजाब के अबोहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा अबोहर-मलोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लुआना गांव के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार तीन स्कूली छात्रों को टक्कर मार दीं।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ गांव के रहने वाले प्रेम, करन और राकेश बल्लुआना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र थे। स्कूल खत्म होने के बाद तीनों साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बल्लुआना गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर दो छात्रों की मौत
राहगीरों ने तुरंत घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने करन और राकेश को मृत घोषित कर दिया। तीसरे छात्र प्रेम की हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट के अस्पताल में रेफर किया गया हैं। मृतक छात्रों की उमर 17 से 18 साल के बीच थी।

कार चालक फरार
हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

