आजमगढ़। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है।
कार ट्रेलर से जाकर टकराई
यह पूरा मामला जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बरडीहा के पास आर्टिका कार तेज गति से वाराणसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रेलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 2017 से पहले मुख्यमंत्री जी की कोई पहचान नहीं थी
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए थे। सभी कार सवार झारखंड के रहने वाले थे। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

