अमित पवार, बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के आठनेर-बैतूल मार्ग पर तेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अनाज से भरे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
READ MORE: अमरवाड़ा में पागल कुत्ते का आतंक: 6 लोगों को बुरी तरह काटा, 2 गंभीर घायल छिंदवाड़ा रेफर, मंडराया रेबीज का खतरा
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। घटना में सेहरा गांव का ट्रैक्टर चालक किसान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने ट्रक ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया,जबकि किसान का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

