पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित गांव डूमनी वाला के नजदीक अमृतसर से आ रही कार और एक निजी बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में मारी गई महिला की पहचान अमृतसर रेलवे गुड्स की सीनियर बुकिंग क्लर्क कमलाक्षी के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि कमलाक्षी अमृतसर से फिरोजपुर रेलवे विभाग में किसी कामकाज के लिए आ रही थी। जैसे ही फिरोजपुर के गांव डूमनी वाला के पास पहुंची कि एक निजी बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बस 100 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ में जा टकराई। बस में सवार कुछ लोग भी जख्मी हुए हैं।

उधर , सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, अमृतसर रेलवे विभाग के मुलाजिमों का कहना है कि कमलाक्षी की शिनाख्त के लिए फिरोजपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा की कमलाक्षी अमृतसर से कार में सवार होकर फिरोजपुर रेल डिवीजन कार्यालय में किसी कामकाज के लिए आ रही थी। रास्ते में इसका एक्सीडेंट हो गया। वहीं मारे गए दूसरे व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
- Oscars की रेस में पहुंची भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘वी वेयर हियर’, Priyanka Chopra बनीं एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर
- जामनगर के वंतारा में EARAZA 2026 वैश्विक वन्यजीव सम्मेलन, आधुनिक तकनीकों पर चर्चा
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
