जालंधर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मौके पर 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 साल के पंकज और 31 साल के मोहित के रूप में हुई है । मृतक निजात्म नगर के रहने वाले थे। दोनों ही एक्टिवा में सवार थे और तेज रफ्तार से दूसरी तरफ से एक दूसरी गाड़ी आ रही थी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मौके पर ही दम तोड़ दिए।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक के पिता का स्पोर्ट्स का कारोबार है। यह हादसा टीवी सेंटर के पास हुआ , जहां एक्टिवा सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, दोनो को सम्भलने का मौका नहीं मिला और दोनों गिर गए।

घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और जांच जारी है।
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

