सीतापुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पिता-पुत्र और नाना की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया।
तीन लोगों की दर्दनाक मौत
यह पूरा मामला जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र का है। जहां मास्टरबाग मार्ग पर बैकुंठपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक में सवार पिता-पुत्र और नाना की दर्दनाक मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: राज्यसभा में गूंजी चंदौली के लिए पशु चिकित्सा महाविद्यालय की मांग, सांसद दर्शना सिंह की पहल से पूर्वांचल को नई उम्मीद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पिता हरिकेश (45) निवासी हिंडौली, उनके पुत्र अंकुल (22) और अंकुल के ससुर गया प्रसाद (59) के रूप में हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


