जालंधर। पंजाब में भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यह हादसा जालंधर-कपूरथला रोड पर हुआ है जहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बस उल्टी दिशा से आ रही थी और अचानक सामने से छोटे हाथी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे हाथी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं वहीं मौके पर तीन की मौत की खबर सामने आई है। बस में सवार लोगों का डर से बुरा हाल था।
हादसे कि खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और लोगों ने कपूरथला-जालंधर रोड जाम कर दिया और प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतकों की पहचान कपूरथला के रहने वाले सब्जी विक्रेता ईश्वर लाल, मुकेश और ड्राइवर राकेश के रूप में हुई है। तीनों लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह आज सुबह भी वह जालंधर की बड़ी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे लेकिन जब वह मंड के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू

