होशियारपुर के गांव कक्कों के अंतर्गत आने वाली अरोड़ा कॉलोनी के निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग तरसेम लाल की जिंदगी अचानक बदल गई। तरसेम लाल ने विशाखी बंपर के मौके पर लगाई 6 करोड़ की लॉटरी जीत ली। जैसे ही तरसेम लाल को इसकी जानकारी मिली, उन्हें पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। वहीं, परिवार को जैसे ही यह बात पता चली, पूरा परिवार खुशी से झूम उठा और घर में शादी जैसा माहौल बन गया।
इस दौरान जानकारी देते हुए तरसेम लाल ने बताया कि वह पिछले करीब 15 सालों से लॉटरी लगा रहे थे। उन्हें पूरा यकीन था कि एक दिन उनकी लॉटरी जरूर निकलेगी। उन्होंने कहा कि वह किराए के मकान में रहते हैं और सबसे पहले वह अपना घर बनवाएंगे। इसके बाद उनके बच्चों द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज को चुकता करेंगे।

पंजाब सरकार करती है आयोजन
पंजाब राज्य विशाखी बंपर एक विशेष लॉटरी ड्रॉ है, जो पंजाब सरकार द्वारा हर साल विशाखी के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इस बंपर लॉटरी में लाखों लोग हिस्सा लेते हैं और करोड़ों रुपये के इनाम जीतने का मौका पाते हैं। विशाखी बंपर का पहला इनाम अक्सर 2 रुपये से 6 करोड़ रुपये तक होता है, जिसके कारण यह बहुत लोकप्रिय है। टिकटों की कीमत निश्चित होती है और इन्हें पंजाब भर के अधिकृत विक्रेताओं से खरीदा जा सकता है।
- महावीर मंदिर में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी, आभूषण को गलाकर बनाई ईट
- CG News : थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रखने पर एसपी ने की कार्रवाई
- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… कार भी बरामद, पूछताछ जारी
- कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी: अमृतसर महिला जिला प्रधान शिवानी शर्मा का इस्तीफा
- छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: लोक निर्माण विभाग ने 448 करोड़ किए मंजूर, लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
