होशियारपुर। होशियारपुर में 9 वर्षीय मासूम के अपहरण, कुकर्म और हत्या के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है. अदालत ने दोषी को उसके किए के अनुसार फांसी की सजा सुनाई है. यह केस करीब साल पहले न्यू दीप नगर में घर के बाहर से एक बच्ची के साथ घटित हुआ था. आरोपी बच्ची को अपहरण कर श्मशानघाट ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म करने के बाद हत्या कर दी.
इस घटना ने पूरे होशियारपुर को झकझोर कर रख दिया था. लंबे समय तक कोर्ट में चले मुकदमे के बाद दोषी को फांसी की सजा दी गई है.
अब अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार को लंबे इंतजार के बाद न्याय मिला है. खबर है कि मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और मामला अदालत में पहुंचा. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मामले से जुड़े साक्ष्य और अन्य तथ्य अदालत के समक्ष रखे गए. अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी को दोषी माना. इसके बाद अदालत ने उसे मृत्युदंड यानी फांसी की सजा सुनाई.
- राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, डुमन लाल ध्रुव को शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान, तो संजू देवी को मिला गुण्डाधुर सम्मान, देखिए पूरे 36 विजेताओं की सूची…
- सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी बाजरा-मेथी मिस्सी रोटी, दही और पनीर मिलाने से बनेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट
- मॉस्को स्थित त्सारित्सिनो म्यूजियम पर आतंकी हमले का खतरा मंडराया, US ने हमले को लेकर किया अलर्ट
- बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दीः दिल्ली से आगरा सिर्फ 59 मिनट में पहुंचेंगे
- नो पीयूसी, नो फ्यूल नियम के बीच फरीदाबाद में औचक निरीक्षण: स्मोक मीटर और गैस एनालाइजर खराब मिलने पर एक्शन

