होशियारपुर। होशियारपुर के चौलांग टोल प्लाजा के पास भयानक हादसा हुआ है। यहां बोलेरो और अर्टिगा कार के बीच भयानक भिड़ंत हुई है जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं, वहीं मां और बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो गाड़ी आगे जा रही थी, जबकि उसके पीछे अर्टिगा कार आ रही थी। नौ बजे के करीब चौलांग टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित हुई अर्टिगा कार बोलेरो से जा टकराई।

गढ़ों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई और अर्टिगा कार भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई हादसे के बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला, लेकिन कार सवार शबनम 53 और उसके बेटे तुषांत 18 की मौत हो गई थी। इस हादसे में बोलेरो सवार राहुल उर्फ मिट्ठू की भी मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 से ज्यादा सांसदों ने पक्ष में वोट किया, विपक्ष ने मोदी हटाओ के नारे लगाए, अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 10 घंटे बहस शुरू
- MP भीषण सड़क हादसे में 4 मौतः कटनी में देर रात कार से टकराई बाइक, 2 गंभीर जिला अस्पताल रेफर
- ‘किसी भ्रम में न रहे CO’, हड़ताल पर गए कर्मचारियों को विजय सिन्हा ने दी चेतावनी, बोले- मुक्ति मिलना संभव नहीं…
- जनकपुरी हादसा: गड्ढे में गिरकर बाइकर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने फरार कॉन्ट्रैक्टर उदयपुर से किया गिरफ्तार
- दिल दहला देने वाली घटना: 14 साल की बच्ची का घर में फांसी से झूलता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
