दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपने ही घर (किराए के मकान) में फांसी से झूलता हुआ शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ तेंदूखेड़ा में किराए के मकान में रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
READ MORE: ग्वालियर में जमीन बेदखली कार्रवाई के दौरान हंगामा: पुलिस टीम पर भीड़ ने किया पथराव, बल प्रयोग में महिलाओं समेत कई घायल
तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी ने बताया, मृतक नाबालिग बच्ची के परिजन किराए के मकान में रहते हैं। सूचना मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी गई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
READ MORE: जिला अस्पताल में भगवान भरोसे मरीज: आउटसोर्स कर्मचारी कर रहे एक्सरे, मजदूरों को 4 महीने से वेतन नहीं, सफाईकर्मियों के पैसों पर भी डांका
इधर इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा सदमा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारण और अन्य जानकारियां सामने आएंगी।

