कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में आज एक जमीन बेदखली की कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। तहसीलदार न्यायालय द्वारा जारी बेदखली आदेश का पालन करवाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने पथराव कर दिया।
READ MORE: STSF की बड़ी कार्रवाई: 9 साल से फरार कुख्यात तस्कर तारकनाथ घोष यूपी से गिरफ्तार, आरोपी पर 10 हजार का था इनाम, CM डॉ मोहन के निर्देश पर हुआ एक्शन
जानकारी के अनुसार, इलाके के जनकपुरी स्थित एक विवादित जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जैसे ही बेदखली की प्रक्रिया शुरू हुई, जमीन पर रह रहे/कब्जेदार पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
READ MORE: हाइकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा पिताः बोला- न्याय दो नहीं तो इच्छा मृत्यु की इजाजत, पूरे परिवार की जान को बताया खतरा
पथराव के जवाब में पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया, जिसमें लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान महिलाओं समेत कई युवकों को चोटें आईं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं को भी पीटा और बल प्रयोग अधिक किया, जबकि प्रशासन का कहना है कि पथराव के कारण मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। घटना के बाद मौके पर तनाव बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है और अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई गई है।

