गढ़दीवाला। पंजाब के होशियारपुर जिले के अंतर्गत आते गढ़दीवाला की जैन कॉलोनी में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित व्यापारी चंद्र किशोर उर्फ घुग्गा ने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार बदमाश घर पर गोलियां चला रहे हैं। इसी दौरान हड़बड़ाहट में एक बदमाश के हाथ से उसकी पिस्टल नीचे गिर गई। जब व्यापारी ने गेट के पास आकर स्थिति देखने की कोशिश की, तो बदमाश अपनी पिस्टल उठाकर भागने लगा और जाते-जाते भी गेट पर एक और राउंड फायर किया।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़दीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस फायरिंग के पीछे की वजह (रंजिश या फिरौती) का खुलासा नहीं हो पाया है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

