होशियारपुर। होशियारपुर जिले के हलका मुकेरियां के गांव गुजर कतराला में उस समय दहशत फैल गई जब खेतों में एक तेंदुआ नजर आया। तेंदुआ को देख कर सबकी हवाइयां उड़ गई । शुरुआत में लोगों को लगा कि तेंदुआ मिट्टी में लोटकर धूप सेंक रहा है, लेकिन मोबाइल से दूर से बनाई गई वीडियो में पता चला कि वह घायल होकर तड़प रहा है।
उसके बाद भी लोगों में डर बस गया था। किसी तरह उसका रेस्क्यू कर उसे पकड़ा गया।
गन्ने के खेत में दिखा था तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ गन्ने के खेत में था । जैसे ही वह बाहर निकला, जंगली सुअरों को पकड़ने के लिए लगाए गए ट्रैप में उसका पैर फंस गया। छूटने की कोशिश में उसका पैर बुरी तरह घायल हो गया।

किसान अनिल कटोच ने बताया कि वह गेहूं की बुआई कर रहा था, तभी गन्ने के खेत की तरफ से आवाज आई। देखने पर तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वह डरकर ट्रैक्टर वहीं छोड़कर दूर चला गया और सरपंच को सूचना दी। वन विभाग की टीम और पुलिस ने उसे बेहोश कर रेस्क्यू किया है।
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ा था ट्रक-ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त
- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; गोवा में जमीन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
- उजीना गांव में 6 महीने से अधूरी नालियां, ग्रामीण अपने खर्च पर निकाल रहे गंदा पानी
- Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती
- नोएडा की सड़क बनी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’: बोनट पर लटके रहे दो युवक, रफ्तार में दौड़ती रही कार; वीडियो वायरल
