होशियारपुर के गढ़शंकर में भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है। एक ओवरलोड ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार में सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है।
हादसा बहुत ही भीषण था। गाड़ी की हालत देखकर इसका अनुमान लगाया जा सकता है। इस दुर्घटना में मौके पर ही एक की मौत हुई है। मृतक की पहचान निरंजन सिंह पुत्र केवल सिंह कोकोवाल के रूप में हुई।

हादसे के दौरान लोगों ने बड़ी मुश्किल से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में पहुंचाया।
- बरवाला अनाज मंडी का मंत्रियों ने किया दौरा, लापरवाह कर्मचारी निलंबित
- Rajasthan News: रावतभाटा में भीषण आग का तांडव: मार्केट में एक के बाद एक कई धमाके, मलबे में तब्दील हुई दुकान; मची भगदड़
- नाबालिग छात्रा ने किया सुसाइड: पड़ोसी के 4 मंजिला मकान से कूदकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी
- हरियाणा में कल बज सकता है निकाय चुनाव का बिगुल, चुनाव आयुक्त करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नए नियम लागू : बाइक-ऑटो बैन, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
