होशियारपुर। चार वर्षीय बच्चे के खुले बोरवेल में गिरने की घटना के बाद होशियारपुर जिला प्रशासन हरकत में आया है. जिला प्रशासन ने जिलेभर में खुले और परित्यक्त बोरवेलों की पहचान कर उन्हें तत्काल बंद करने या सुरक्षित ढंग से ढकने के आदेश जारी किए हैं, जैसे इस तरह की भयानक घटना दोबारा ना हो, और बच्चे सुरक्षित रहें.
खुले बोरवेल को लेकर डीसी आशिका जैन ने सभी संबंधित विभागों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलाव यह आदेश दिया है कि यह पूरी कार्रवाई सात दिनों के अंदर पूरी होनी चाहिए. वहीं डीसी ने आपदा प्रबंधन कानून और पंजाब भूमि संरक्षण कानून के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि खुले और परित्यक्त बोरवेल मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा हैं, विशेषकर बच्चों के लिए. ऐसे में किसी भी स्थिति में इन्हें खुला या असुरक्षित नहीं छोड़ा जा सकता.
गौरतलब है कि चक समाना गांव में शुक्रवार को चार वर्षीय गुरकरण खुले बोरवेल में गिर गया था. घटना के बाद प्रशासन, राहत दलों और स्थानीय लोगों ने करीब नौ घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया.बड़े मुश्किल के बाद बच्चे को निकाला गया. खुला बोरवेल लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

