होशियारपुर. होशियारपुर सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की है. इलाज न मिलने से परेशान कैदी ने जेल के अंदर ही चार नुकीली लोहे की कीलें निगल लीं, जिससे जेल प्रशासन में हाहाकार मच गया है. जानकारी हैं कि कैदी काफी समय से बीमार चल रहा था.
कैदी की पहचान चंदीप सिंह के रूप में हुई है. वह गांव लालपुर भाना (महीलपुर) का रहने वाला है.वह एनडीपीएस और लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहा था. बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था और कई बार जेल प्रशासन से इलाज की मांग कर चुका था. उसने आरोप लगाया है कि उचित इलाज न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया. यही कारण है कि उसने शाम करीब 7 बजे जेल की दीवार से चार नुकीली कीलें निकालकर निगल लीं. इसकी जानकारी मिलने के बाद जेल में हड़कंप मच गया था.

घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने तुरंत कैदी को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के डॉक्टर Rahul के अनुसार कैदी ने 4 से 5 आयरन नेल्स निगल ली हैं.स्कैन के दौरान उसके पेट में कीलें पाई गई हैं. डॉक्टरों का कहना है कि मामला गंभीर है और जरूरत पड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया जा सकता है. फिलहाल कैदी को अस्पताल में भर्ती कर 24 घंटे निगरानी में रखा गया है. इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं.
- पीएम मोदी आज बंगाल में कूच बिहार में करेंगे चुनावी जनसभा, CM स्टालिन का NDA को खुली चुनौती; कहा- हिम्मत है तो तमिलनाडु में 3-लैंग्वेज पॉलिसी का ऐलान करें
- मोतिहारी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, 24 घंटे में स्प्रिट की दूसरी बड़ी खेप बरामद
- दिल्ली-एनसीआर में बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, UP-MP में गिरे ओले, जम्मू-हिमाचल में बर्फबारी, तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
- MP सड़क हादसे में 2 मौतः मंदसौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 घायल जिला अस्पताल में भर्ती, घटना कैमरे में कैद
- CG Morning News : सीएम साय आज जशपुर दौरे पर… राजधानी में बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स… बीजेपी शुरू करेगी ‘गांव चलो अभियान’… रायपुर में आयोजित कार्यक्रम…

