होशियारपुर. होशियारपुर की रहीमपुर सब्जी मंडी में गुंडागर्दी की सारी हदें पार हो गई. खबर है कि बीते दिन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस वारदात में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनाके के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी तथा लोग सहम गए. किसी को समझ नहीं आया कि आखिर अचानक फायरिंग किसने और क्यों करी है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अचानक गोलियां दागनी शुरू कर दी. इस दौरान करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. गोलियों की आवाज से आसपास का इलाका गूंज उठा. गोली लगने से मनप्रीत सिंह निवासी सैदो पट्टी की मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मनप्रीत कुछ समय पहले ही होशियारपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था. फायरिंग में उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए. दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

