होशियारपुर. होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास से अहम खबर आमने आई है, जिसमें एक स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई है. रोज की तरह स्कूली बस रोज की तरह बच्चों को लेने निकली थी लेकिन पता नहीं कैसे बैलेंस बिगड़ा और बेकाबू हो कर वह खेत में जा गिरी.
जानकारी मिली है कि जब बस जा रही थी तब बस अपने गति के अनुसार सामान्य थी लेकिन अचानक से सड़क में उसका संतुलन बिगड़ा और बस बेकाबू हो गई देखते ही देखते बस सड़क के किनारे बने खेतों में जा गिरी. इससे बच्चे बेहद डर गए और बस के अंदर से चीख पुकार मच गई. हादसे के समय बस के अंदर कई बच्चे बैठे थे.
इस पूरे हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित रहे. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे की जानकारी होने के बाद कुछ स्थानीय लोग भी मदद के लिए आ गए वहीं जिन पालकों को पता चला कि बस का एक्सीडेंट हुआ है वह भी घटनास्थल पर आ गए.
- पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन का संतुलन बिगड़ने से ऑपरेटर की मौत, मजदूर घायल, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
- रुद्रपुर में भड़का किसानों का गुस्सा! धान खरीद न होने पर हाईवे किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
- महाराष्ट्र में 10% पानी कटौती: अल-नीनो और सूखे की आशंका के बीच सरकार का बड़ा फैसला
- Bihar Top News 05 oct 2026: अनंत सिंह को मनाने में जुटे ललन सिंह, कांग्रेस की पांच सीटों पर राजद से सीधी टक्कर
- पोलावरम परियोजना के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

