अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां अस्पताल कर्मियों ने पोस्टमार्टम के लिए लाई गई एक मृत महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों से मंगलसूत्र जब्त कर परिजनों को सौंप दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बाबू को दिया कचरा गाड़ी गिनने का काम: नगर पालिका लिपिक ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video, CMO पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि चार-पांच दिन पहले एक महिला की मौत होने पर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए इछावर अस्पताल लाया गया था। लेकिन देर रात होने के कारण शव का पीएम नहीं किया जा सका। डॉक्टरों ने अगले दिन पीएम करने के कारण महिला का शव कक्ष में ही रख दिया था। इसी दौरान बॉडी को शिफ्ट करने आए कर्मचारियों ने गले से मंगलसूत्र निकाल लिया और उसे बेच दिया गया।

यह भी पढ़ें: छतरपुर में पुलिस और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, महाविद्यालय में चल रही धांधली को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे सभी 

मंगलसूत्र के संबंध में जब परिजन को पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अस्पताल के तीन तीन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों मंगलसूत्र चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने मंगलसूत्र बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। 

यह भी पढ़ें: ‘भाई नहीं तो बाप को मार डाला’, बेटी को तंग कर रहे थे ससुराल वाले, वाद-विवाद में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी एसआई गोस्वामी ने बताया कि फरियादी ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, इस कारण आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को छोड़ दिया गया है। वहीं अस्पताल के सीबीएमओ डॉक्टर अंकित चांडक ने बताया कि आरोपी आउटसोर्स कर्मचारी हैं जिन्हें एजेंसी ने रखा है। इस संबंध में उन्हें अवगत कराया जा चुका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m