रायपुर। विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना किसी ठोस प्रमाण के अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है, लेकिन विपक्ष के सदस्य एक भी आरोप को साबित नहीं कर पाई. जनता का विश्वास कांग्रेस खो चुकी है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण 2023 के चुनाव रहा. जिसमें 68 सीट जीतकर आने वाली पार्टी को जनता ने बुरी तरह से सरकार से बाहर कर दिया. इसके बाद लोकसभा, नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया. जिस पार्टी पर जनता का अविश्वास नहीं वो सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है.

उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है. सरकार के काम पर जनता की मुहर है.
चर्चा के बीच में जब किरण देव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नक्सलवाद के धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष ने भाग नहीं लिया. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
किरण देव को इस पर टोकते हुए नेता-प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष की ओर से जो प्रस्ताव था उसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का तो आभार था नहीं. तो प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के नाम था. ये तो ठीक बात नहीं थी.
इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- धन्यवाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने खुद प्रस्तुत किया था, तो उनका नाम क्यों होता ?
नेता-प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि किसी और प्रस्ताव करवा सकते थे ? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का नाम होता हम धन्यवाद प्रस्ताव में शामिल जरूर होते.
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह तो हम तय करेंगे प्रस्ताव कौन प्रस्तुत करेंगे.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि जब आपकी अपनी मर्जी तो क्या ही कहे, जो मर्जी वो करें.
किरण देव ने कहा कि धन्यवाद प्रस्ताव में केंद्र और राज्य सरकार के साथ जवानों, पत्रकारों और बस्तरवासियों का भी धन्यवाद किया गया.
बस्तर की जनता नक्सलवाद समाप्त होने के बाद कितने खुश है इसे विपक्ष को उनके बीच जाकर जानना चाहिए. आज बस्तर के कोने-कोने में विकास पहुंच रहा है. सेवा डेरा, सेवा सेतु, मुख्यमंत्री बस सेवा का संचलान अंदरूनी क्षेत्रों तक हो रहा है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

