शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगाता जारी है। इसके बाद भी घूसखोरी रूक नहीं रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, जहां गृह निर्माण मंडल के डाटा एंट्री ऑपरेटर को घूस लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
दरअसल लोकायुक्त ने मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधूरी संरचना विकास मंडल में डाटा एंट्री ऑपरेटर ज्ञानेंद्र कुमार कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आउटसोर्स कर्मचारी ज्ञानेंद्र पटेल ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। रिटायर्ड कर्मचारी दूधनाथ शुक्ला से रिश्वत मांगी गई थी।
आरोपी ने EWS मकान के लीज नवीनीकरण के लिए रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार लेते हुए उसे कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।


