Saudi Arabia Attack: सऊदी अरब में बुधवार देर रात एयरपोर्ट और तेल ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए हमलों में एक भारतीय समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन भारतीय नागरिक शामिल हैं। दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की जान गई, जबकि दो भारतीयों समेत आठ लोग घायल हुए। वहीं, सऊदी अरामको के तेल ठिकाने पर ड्रोन हमले में नेपाल और फिलीपींस के एक-एक नागरिक की मौत हो गई। यहां एक भारतीय समेत दो लोग घायल हुए।

एयरपोर्ट पर हमले के बाद उड़ानों के रास्ते बदले

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर हमले की पुष्टि की। हमले में हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद विमानों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने दावा किया कि उसने देश के पूर्वी हिस्से में चार ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया।

सऊदी अरब पर लगातार हमले, सैकड़ों लोग घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में सऊदी अरब के एयरपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर कई हमले हुए हैं। 6 अक्टूबर को जजान और नजरान, 7 अक्टूबर को रियाद और अभा तथा 8 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने की खबरें आईं। इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर को भी रियाद एयरपोर्ट पर हमलों की सूचना मिली।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m