Dharm Desk: कुंडली के अनुसार प्रयोग ना सिर्फ शारीरिक और मानसिक ताजगी प्रदान करता है बल्कि रिश्तों में मिठास नौकरी व व्यापार की समस्याएं पैसों की तंगी और मानसिक अशांति जैसी हर परेशानी से निजात दिलाने में बहुत कारगर होता है। निष्ठा और नियम के साथ किए गए ये उपाय जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
सनातन परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में पानी को बहुत पवित्र और ऊर्जा का संवाहक माना गया है। हमारे दैनिक जीवन में स्नान केवल शरीर की शुद्धि का माध्यम नहीं है। बल्कि यदि इसमें ज्योतिषीय दृष्टिकोण का समावेश कर दिया जाए तो यह हमारे जीवन के दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है।
एक विशेष ज्योतिषीय उपाय जो सप्ताह के सातों दिन नहाने के पानी में 7 अलग-अलग प्राकृतिक चीजें मिलाकर नहाने से हमारे जीवन में खुशहाली ला सकते है। यह प्रयोग नवग्रहों की अनुकूलता और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए बहुत खास माना जाता है।
हर दिन के लिए अलग स्नान उपाय
सोमवार
हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एक बाल्टी पानी में थोड़ा सा साधारण नमक मिलाकर नहाए नमक पानी में मिलाकर नहाने से शरीर और आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह समाप्त होती है। मानसिक तनाव कम होता है और स्वास्थ्य में सुधार आता है।
मंगलवार
मंगलवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाना चाहिए।हल्दी का संबंध शुभता और गुरु व मंगल ग्रह से होता है। इससे पारिवारिक जीवन में आ रहे मतभेद और आपस के झगड़े दूर होते हैं।
बुधवार
बुधवार को पानी की बाल्टी में कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाकर स्नान करना चाहिए। गंगाजल की पवित्रता से जीवन के सारे कष्ट बाधाएं और मानसिक चिंताएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
गुरुवार
गुरुवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ा सा फिटकरी का टुकड़ा या पाउडर मिलाएं। इससे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और कार्यों में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।
शुक्रवार
शुक्रवार को स्नान के पानी में कुछ बूंदें सुगंधित इत्र की डालें। इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।धन-संपत्ति के रास्ते खुलते हैं और व्यक्ति का जीवन महक उठता है।
शनिवार
शनिवार के दिन जल में थोड़ी सी काले तिल डालकर स्नान करें। ऐसा करने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।ढैयया साढ़साती का प्रभाव कम होता है और जीवन की बड़ी-बड़ी परेशानी दूर होती हैं।
रविवार
रविवार को स्नान के पानी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर नहाए।इससे मान-सम्मान प्रतिष्ठा और ऊर्जा में वृद्धि होती है। जिससे जीवन गुलाब की तरह खिल उठता है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



