Dharm Desk – अगर आपके जरूरी काम बार-बार अटक रहे हैं और छोटी-छोटी बातों में भी देरी हो रही है, तो अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना शुरू करें। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में व्यक्ति की आदतों और शनि ग्रह के प्रभाव को आपस में जोड़कर देखा जाता है। इसी वहज से दाढ़ी बनाने की आदत को भी शनि से संबंधित है। कहा जाता है कि नियमित रूप से शेविंग करना व्यक्ति को अनुशासन और स्वच्छता की आदत से जोड़ता है। खासतौर पर हर दूसरे दिन दाढ़ी बनाने की आदत को जीवन में नियमितता लाने वाला उपाय बताया जाता है। जानिए शेविंग की यह आदत किस तरह शनि के प्रभाव से जोड़ी जाती है।

शनि का प्रभाव और नियमित शेविंग

यदि कोई इंसान अपने जीवन में लाभदायक परिणाम पाना चाहता है और सभी रुकावटों को खत्म करना चाहता है तो उसे अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर खास ध्यान देना चाहिए।हर दूसरे दिन दाढ़ी बनाना या प्रतिदिन शेविंग करना जीवन में एक मजबूत अनुशासन लाता है। जिस इंसान का शनि अनुकूल या मजबूत होता है। वह स्वाभाविक रूप से प्रतिदिन या नियम से दाढ़ी बनाकर खुद को साफ-सुथरा और सुसज्जित रखता है। रोजाना शेविंग करने से इंसान के अंदर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और कार्य करने की क्षमता में तेजी से वृद्धि होती है। इसके विपरीत जो लोग आलस्य के कारण दाढ़ी बढ़ने देते हैं या अपनी सफाई पर ध्यान नहीं देते उन्हें अक्सर अपने महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिदिन शेविंग करने की आदत बनाएं

यदि जीवन में हर काम सयम पर पूरा नहीं हो पा रहा है और हर मोड़ पर देरी का सामना करना पड़ रहा है। तो दैनिक जीवनशैली में तुरंत बदलाव लाएं। हर दूसरे दिन दाढ़ी बनाने की आदत डालें और स्वयं को हमेशा अनुशासित रखें। जब आप स्वच्छता और व्यवस्था का पालन करते हैं। तो हमारी सोच में स्पष्टता आती है और फैसले लेने की क्षमता और अच्छी होती है।
अनुशासित जीवनशैली अपनाने से काम में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे घटने लगती हैं और तरक्की के नए मौके प्राप्त होते हैं। अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता को नियमित करके आप न केवल अपने आत्म विश्वास को बढ़ा सकते हैं।बल्कि जीवन की दिशा को भी सकारात्मक और सुचारू बना सकते हैं।