How to Freeze Green Peas at Home: ठंड के मौसम में ताजे हरे मटर खूब मिलते हैं. इससे हम स्वादिष्ट सब्जी, कचौरी, पराठा, पूरी और कई तरह के व्यंजन बनाते हैं. सर्दियों में हरे मटर खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन अगर आप चाहें तो साल भर इसका स्वाद ले सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि मटर को सही तरीके से फ्रीज कर स्टोर किया जाए. इससे आप पूरे साल मटर का इस्तेमाल कर सकेंगे. आइए जानते हैं हरे मटर को स्टोर करने का आसान तरीका.
Also Read This: Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी में पीले रंग का खास महत्व, जानिए केसरिया भात और खिचड़ी की परंपरा

Also Read This: लंबे नाखून दिखते हैं स्टाइलिश, लेकिन सेहत पर पड़ सकता है भारी असर
हरे मटर को फ्रीज करने का सही तरीका
- ताजे मटर चुनें. नरम, हरे और मीठे मटर लें. ज्यादा पुराने या पीले मटर न लें.
- मटर को 2 से 3 बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर छलनी में डालकर पूरा पानी निकलने दें.
- ब्लांचिंग बहुत जरूरी है. यह सबसे अहम स्टेप है. इसके लिए उबलते पानी में मटर डालें. 1 लीटर पानी में 1 चम्मच नमक डालें और मटर को 2 से 3 मिनट तक उबालें. इसके बाद तुरंत मटर को बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें और 2 से 3 मिनट रखें. इससे मटर का रंग हरा बना रहता है और मटर खराब नहीं होते.
- अब मटर को पूरी तरह सुखाएं. इसके लिए मटर को कपड़े या टॉवेल पर फैलाकर रखें. ध्यान रखें कि मटर में बिल्कुल भी नमी न हो.
- फ्रीज करने से पहले मटर को अलग-अलग जमाएं. एक ट्रे में मटर फैलाएं और 1 से 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रखें. इसके बाद इन्हें एयरटाइट बैग या डिब्बे में भर लें.
- एयरटाइट पैकिंग करें. इसके लिए जिप लॉक बैग या टाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें. जितनी कम हवा रहेगी, मटर उतने ही अच्छे रहेंगे.
- तारीख लिखना न भूलें. पैकेट पर मटर फ्रीज करने की तारीख जरूर लिख दें.
Also Read This: Bread Pakora : अब ब्रेड पकोड़े बनेंगे क्रिस्पी और स्वादिष्ट, नहीं भरेगा तेल बस अपना लें ये टिप्स …
- फरीदाबाद में चलती ऑडी कार में लगी अचानक आग, ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से बची चालक की जान
- सड़क परियोजनाओं में लेटलतीफी पर मंत्री ई. शैलेन्द्र सख्त, लापरवाह ठेकेदारों को डिबार करने का आदेश
- इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट नरेश की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक चालक फरार
- CG News : क्रेडा की संविदा भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, अफसरों को नोटिस कर मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…
- KKR vs GT IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने गुजरात को दिया 248 का लक्ष्य, एलन-अंगकृष और ग्रीन ने जड़े अर्धशतक, सिराज-साई किशोर ने झटके 1-1 विकेट

