चंडीगढ़। पंजाब अब देश और दुनिया के निवेशकों के लिए पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य को एक बड़ा निवेश मिलने जा रहा है। ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) पंजाब में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही है। कंपनी राज्य में रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस क्षेत्रों में भारी निवेश करेगी।
इस संबंध में HPCL के चेयरमैन विकास कौशल के साथ हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस निवेश की पुष्टि की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का विजन बिल्कुल साफ है। हम नीतिगत स्थिरता, त्वरित फैसले और निवेशकों के समय व विश्वास का सम्मान करने वाली शासन प्रणाली देकर पंजाब को वैश्विक उद्योगों की पहली पसंद बनाना चाहते हैं।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट, युवाओं को रोजगार
राज्य सरकार के अनुसार, HPCL के इन प्रोजेक्ट्स से पंजाब में बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी बेहद मजबूत होगी। इसके अलावा, ये प्रोजेक्ट्स कृषि अपशिष्ट (पराली व अन्य कचरा) के प्रबंधन के लिए एक स्थायी और पर्यावरण-अनुकूल समाधान भी प्रदान करेंगे।
पंजाब क्यों बन रहा है निवेशकों की पसंद?
बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने पंजाब को उत्तर भारत के सबसे बेहतरीन निवेश डेस्टिनेशन के रूप में पेश किया। उन्होंने राज्य की खूबियां गिनाते हुए कहा कि पंजाब की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) व प्रमुख बंदरगाहों से बेहतरीन कनेक्टिविटी, मजबूत इंडस्ट्रियल क्लस्टर, निर्बाध बिजली आपूर्ति और कुशल कार्यबल निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक सुधारों का जिक्र करते हुए फास्ट ट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम की जानकारी दी, जिसके तहत 173 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। साथ ही पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट में किए गए संशोधनों से अब उद्योगों को समय पर मंजूरियां मिल रही हैं।
बठिंडा में बढ़ेगा कारोबार, लगेंगे 10 बायोगैस प्लांट
मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि HPCL-मित्तल एनर्जी लिमिटेड 2G (सेकंड जनरेशन) टेक्नोलॉजी पर काम करते हुए बठिंडा में अपने परिचालन का विस्तार कर रही है। यह उपक्रम कृषि कचरे से वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स तैयार कर बायोफ्यूल सेक्टर को नई ताकत देगा।
- Rajinikanth Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, 5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी ‘जेलर 2’
- छोटी दिवाली पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर जुटे भाजपा दिग्गज, दीयों से जगमगाया परिसर
- मां लक्ष्मी के साथ उल्लू की पूजा क्यों करते हैं बंगाल के लोग ? इस पक्षी का खास महत्व…
- सीमा पार से ऑपरेट हो रहा था मोतिहारी का साइबर सिंडिकेट, 20 ATM कार्ड के साथ दो गिरफ्तार
- Kamal Haasan Sandiyar: जन्मदिन पर कमल हासन ने दिया फैंस को तोहफा, नई फिल्म ‘संडियार’ का धांसू पोस्टर रिलीज

