चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 675 अंकों की इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर टॉप किया है। कुलदीप 392.90 अंक के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आयोग ने इंटरव्यू में शामिल सभी 316 अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ उनके अंक भी जारी किए हैं।

इंटरव्यू के बाद जारी हुआ रिजल्ट

HPSC के इंटरव्यू पंचकूला स्थित आयोग के हेड ऑफिस में 3 से 8 अक्टूबर 2026 तक हुए। इंटरव्यू खत्म होने के बाद गुरुवार को ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर देख सकते हैं।

26 अप्रैल को हुआ था प्रीलिम्स

HCS का प्रीलिम्स एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को हुआ था। इसका रिजल्ट 4 मई को जारी किया गया था। इसके बाद कैटेगरी वाइज रिजल्ट 20 मई को जारी हुआ।

आयोग ने 1 जून को रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया था। इसके बाद मेन्स एग्जाम 27 से 29 जून के बीच आयोजित हुआ।

मेन्स एग्जाम का रिजल्ट 17 सितंबर को जारी किया गया था। इसके बाद 3 से 8 अक्टूबर तक इंटरव्यू हुए और अब अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m