चंडीगढ़: हरियाणा में पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती को लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने फिलहाल 625 पदों का परिणाम घोषित किया है, जबकि 456 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है। इन अभ्यर्थियों के संबंध में सरकार या संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण लंबित है।
पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए हरियाणा कैडर में 1,594 और मेवात कैडर में 78 पद, यानी कुल 1,672 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए 9 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। बाद में सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए।
मेवात कैडर में सिर्फ 5 अभ्यर्थियों का परिणाम
आयोग के जारी परिणाम के अनुसार मेवात कैडर में फिलहाल केवल 5 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। वहीं चार पदों को अदालती मामलों के चलते खाली रखा गया है। इनमें तीन पद सामान्य श्रेणी और एक पद आरक्षित श्रेणी का है।
कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा परिणाम
एचपीएससी ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया परिणाम लंबित रिट याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। यानी अदालत में चल रहे मामलों के अंतिम फैसले के बाद संबंधित पदों और परिणाम को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
इस भर्ती में बड़ी संख्या में पद होने के बावजूद फिलहाल सभी पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ नहीं हुआ है। 625 पदों का परिणाम जारी होने और 456 अभ्यर्थियों का रिजल्ट लंबित रहने के कारण भर्ती प्रक्रिया का एक हिस्सा अभी भी स्पष्टीकरण और कानूनी प्रक्रिया में अटका हुआ है।
- फतेहपुर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, 4 लोगों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम
- SpaceX Starship ने रचा इतिहास, पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा रॉकेट; 26 Starlink V3 सैटेलाइट्स लॉन्च
- आखिरी फोन में बहन से कहा- हमेशा के लिए जा रही हूं, 4 दिन बाद नहर में मिला शव
- गोइंदवाल साहिब में 1 अक्टूबर को ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ का भव्य कार्यक्रम, CM भगवंत मान जारी करेंगे दूसरी किस्त
- Bihar Top News 28 September 2026: आधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, बेटे के लिए इंसाफ मांग रही मां अनशन पर बैठी


